जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में शनिवार को नगर पालिका टांटोटी में रात्रि चौपाल आयोजित हुई। इस दौरान क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हुए

जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में शनिवार को नगर पालिका टांटोटी में रात्रि चौपाल आयोजित हुई। इस दौरान क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हुए
Spread the love

जिला कलक्टर ने नगर पालिका टांटोटी में लगाई रात्रि चौपाल

अधिकारियों को दिए आमजन की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश

अजमेर, । जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में शनिवार को नगर पालिका टांटोटी में रात्रि चौपाल आयोजित हुई। इस दौरान क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की भावना के अनुसार परिवेदनाओं का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई जाए। इस दौरान 34 प्रकरण आए।
जिला कलक्टर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की भावना के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता के साथ किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त प्रत्येक परिवेदनाओं का गंभीरता से समाधान कर पीड़ितों को शीघ्र राहत पहुंचाई जाए।
चौपाल के दौरान परिवादियों ने नगर पालिका क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, नियमित जलापूर्ति, विद्युत वोल्टेज व कटौती की समस्या, सड़क निर्माण, वार्ड नंबर 6 में जल निकासी नहीं होने से कीचड़ की समस्या , नामांतरण , गोचर भूमि पर अवैध खनन , टांटोटी में पेयजल पाइपलाइन और अवैध अतिक्रमण हटाने जैसी शिकायतें प्रस्तुत कीं। जिला कलक्टर ने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को बुलाकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मूल सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का समाधान प्राथमिकता से किया जाए तथा अतिक्रमण के मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो।
रात्रि चौपाल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी श्री राकेश मील, उपखंड अधिकारी सरवाड़ श्री सुभाष चन्द्र हेमानी, वृत्त अधिकारी श्री हर्षित शर्मा, नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी श्रीमती रेखा सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, विद्युत, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं अन्य विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *