पंचायती राज आम चुनाव-2026 प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला का आयोजन होगा शनिवार को
अजमेर, 9 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की निरन्तरता में संभावित प्रत्याशियों को नामांकन भरने संबंधी प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देशों से अवगत कराने के लिए समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल, संभावित समस्त प्रत्याशियों को शनिवार 10 अक्टूबर को अपराह्व 3 बजे सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के महाराणा प्रताप सभागार मेें प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने दी।