जल ग्रहण यात्रा का हुआ विभिन्न स्थानों पर स्वागत

जल ग्रहण यात्रा का हुआ विभिन्न स्थानों पर स्वागत
Spread the love

अजमेर । भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के भू-संसाधन एवं जल ग्रहण प्रबन्धन विभाग द्वारा आयोजित जल ग्रहण यात्रा का जिले में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।
जल ग्रहण विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता इन्दर चन्द खण्डेलवाल ने बताया कि प्रधानमंत्राी कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत आयोजित जल ग्रहण यात्रा के रथों का अजमेर जिले में टिकावड़ा तथा काढ़ा ग्राम पंचायतों में पारम्परिक तरीके से स्वागत किया गया। ढ़ोल नगाड़ों के साथ जल ग्रहण यात्रा के अन्तर्गत गतिविधियां आयोजित की गई। इस मौके पर ग्रामीण महिलाओं ने कलश यात्रा के साथ ग्रामीणजन को पानी बचाने के लिए जागरूक किया। जल ग्रहण यात्रा ने गांवों की विभिन्न गलियों मोहल्लों में रैली के रूप में पानी बचाने का संदेश दिया। यात्रा ग्राम पंचायत परिसर में पहुंची। यहां नुक्कड़ नाटक एवं यात्रा वाहन में लगे एलसीडी के माध्यम से पानी बचाने के तरीकों पर प्रकाश डाला गया।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत समिति प्रधान रामचंद्र थाकण के साथ ही युवा नेता सुभाष चौधरी ने शिरकत की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि पानी के बिना जीवन शून्य है। इसके चलते बूंद-बूंद पानी बचाना अतिआवश्यक है। कार्यक्रम को अतिरिक्त विकास अधिकारी शक्ति सिंह राठौड़, अधिशाषी अभियंता जय सिंह रावत ने संबोधित किया। दोनों ही ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण विभाग द्वारा कराए गए कार्यों का लोकार्पण किया गया। साथ ही नए स्वीकृत कार्यों का शिलान्यास अतिथियों द्वारा किया गया।


उन्होंने बताया कि टिकावड़ा ग्राम पंचायत में रंगीला राजस्थान कला जत्था सेवा समिति के द्वारा जल एवं भू-संरक्षण के सम्बन्ध में नाटिका प्रस्तुत की गई। पानी की पाठशाला के दौरान स्थानीय विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। निबन्ध प्रतियोगिता में आरती रेगर प्रथम, राधिका चौधरी द्वितीय एवं आस्था टेलर तृतीय स्थान पर रही। नारा लेखन प्रतियोगिता में ममता जाट प्रथम, आरती रेगर द्वितीय तथा सुनिता तृतीय रही। चित्राकला पोस्टर प्रतियोगिता में आरती रेगर ने प्रथम, रिद्धिमा बारोलिया ने द्वितीय तथा पूजा चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समारोह में प्रधानाध्यापक संजू भडाणा सहित जल ग्रहण योद्धाओं, वार्ड पंचों एवं मार्गदर्शकों को सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार ग्राम पंचायत काढ़ा में आयोजित कार्यक्रम में भी लघु नाटक का प्रस्तुतिकरण किया गया। पानी की पाठशाला के दौरान सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयेाजन किया गया था। इनमें शिवानी मेघवंशी ने प्रथम, तुलसी जाट ने द्वितीय तथा रिया जाट ने तृतीय स्थान निबन्ध प्रतियोगिता में प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में बलराम चौधरी प्रथम, दिलखुश कसोटिया द्वितीय तथा बबलु मेघवंशी तृतीय स्थान पर रहे। चित्राकला पोस्टर प्रतियोगिता में मनीष चौधरी ने प्रथम, मधु मेघवंशी ने द्वितीय तथा सुमन जाट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनको प्रमाण पत्रा एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक लोकेश, जल ग्रहण योद्धाओं, वार्ड पंचों, जल ग्रहण मार्गदर्शकों एवं पथ प्रदर्शकों का सम्मान किया गया।
इस दौरान जल संरक्षण विभाग के कार्मिक, ग्राम पंचायत सरपंच और पूर्व सरपंच, पंचायत समिति सदस्य तथा जिला परिषद सदस्य के साथ ही ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *