ईवीएम वेयर हाउस का किया त्रैमासिक आन्तरिक निरीक्षण

ईवीएम वेयर हाउस का किया त्रैमासिक आन्तरिक निरीक्षण
Spread the love

अजमेर। ईवीएम के वेयरहाउस का जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बन्धु द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ त्रैमासिक आन्तरिक निरीक्षण शनिवार को किया गया।
वेयरहाउस प्रभारी विनीता स्वामी ने बताया कि निर्वाचन से संबंधित ईवीएम तथा इससे जुड़े समस्त उपकरणों को उच्च सुरक्षा वाले वेयरहाउस में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार भण्डारित की गई है। शनिवार को इसका त्रैमासिक आन्तरिक निरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बन्धु एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। ईवीएम मैनेजमेंट सिस्टम से प्राप्त ओटीपी के माध्यम से वेयरहाउस खोला गया। इसका आन्तरिक निरीक्षण किया गया। वेयरहाउस में रखे मशीनरी एवं उपकरणों को बारिश, सीलन तथा जल रिसाव से बचाने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। आंतरिक निरीक्षण के पश्चात वेयरहाउस को फिर से सील किया गया। सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के दीपेंद्र लालवानी, आम आदमी पार्टी के ऋषि दत्त शर्मा, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया माक्र्सवादी के डॉ. प्रवीण, निर्वाचन तहसीलदार सुरेंद्र कुमार तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता गुंजन कोटवानी सहित अधिकारी एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *