ग्रामीण सेवा शिविर कैरोट,स्वामित्व योजना के तहत मौके पर मिला पट्टा

ग्रामीण सेवा शिविर कैरोट,स्वामित्व योजना के तहत मौके पर मिला पट्टा
Spread the love

अजमेर – सेवा पर्व पखवाड़ा के अन्तर्गत भिनाय की ग्राम पंचायत कैरोट में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रामप्रसाद सैन एवं मोहन लाल सैन निवासी कैरोट उपस्थित हुए। शिविर प्रभारी को अवगत कराया कि आवास पर लोन लेने के लिए के लिए पट्टा की आवश्यकता है। प्रार्थी ने पट्टा दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। तत्काल शिविर प्रभारी ने ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि अब तो प्रार्थी को स्वामित्व योजना अंतर्गत पटटा वितरण किया जाए। जिस पर ग्राम विकास अधिकारी ने प्रार्थी के आवश्यक दस्तावेज एकत्रित कर पट्टा पत्रावली तैयार कर आवेदित स्थल का मौका मुआयना करवाकर शिविर प्रभारी अधिकारी के समक्ष प्रार्थी का आवेदन पूर्णतया स्वीकार होने से शिविर स्थल पर ही प्रार्थी को शिविर प्रभारी के हाथों द्वारा पट्टा सुपुर्द किया गया। इसके लिए राजस्व टीम, उपखण्ड प्रशासन और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार व्यक्त किया गया।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *