सोलहवीं राजस्‍थान विधान सभा का तृतीय सत्र शुक्रवार 31 जनवरी से अध्‍यक्ष देवनानी ने विधान सभा सत्र की तैयारियों की ली जानकारी

सोलहवीं राजस्‍थान विधान सभा का तृतीय सत्र शुक्रवार 31 जनवरी से अध्‍यक्ष देवनानी ने विधान सभा सत्र की तैयारियों की ली जानकारी
Spread the love

जयपुर । सोलहवीं राजस्‍थान विधान सभा का तृतीय सत्र शुक्रवार, 31 जनवरी से आरम्भ होगा। विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को विधान सभा सत्र की तैयारियों की जानकारी ली। देवनानी ने सत्र से संबंधित आवश्‍यक निर्देश विधान सभा के अधिकारियों को दिये।

देवनानी ने बताया कि 31 जनवरी को प्रात: 11 बजे राज्‍यपाल हरिभाऊ बागडे अभिभाषण देने के लिये विधान सभा पहॅुचेंगे। विधान सभा पहुँचने पर अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी, सदन के नेता एवं मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और विधान सभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा राज्‍यपाल बागडे का स्‍वागत करेगें। राज्‍यपाल को विधान सभा में आरएसी बटालियन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा। राज्‍यपाल को प्रोसेशन के साथ सदन में ले जाया जायेगा।

राज्‍यपाल हरिभाऊ बागडे द्वारा 31 जनवरी को प्रात: 11 बजे आहूत किये गये सोलहवीं राजस्‍थान विधान सभा के तृतीय सत्र की अधिसूचना विधान सभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा द्वारा बुधवार, 08 जनवरी को जारी की गई।
विजय कुमार पाराशर
आवाज राजस्थान की

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *