सरपंच दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

सरपंच दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Spread the love

सरपंच दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर, 24 मई (हि.स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की हनुमानगढ़ टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत मोकलसर पंचायत समिति सूरतगढ़ जिला श्रीगंगानगर के सरपंच गणेशाराम गोदारा को प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि स्वीकृत करवाने की एवज दस हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी हनुमानगढ़ टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके पिता के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि स्वीकृत करवाने की एवज में सरपंच गणेशाराम 12 हजार रूपये रिश्वत मांग रहा है। जिस पर एसीबी हनुमानगढ़ की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुधा पालावत के नेतृत्व में ट्रेप की कार्रवाई करते हुए सरपंच गणेशाराम गोदारा को दस हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

Vijay Kumar Parashar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *