अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन अजमेर,एक शाम गौ माता के नाम 27 को राष्ट्रकवि सिद्धार्थ देवल देंगे प्रस्तुति

अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन अजमेर,एक शाम गौ माता के नाम 27 को राष्ट्रकवि सिद्धार्थ देवल देंगे प्रस्तुति
Spread the love

अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन अजमेर

एक शाम गौ माता के नाम 27 को राष्ट्रकवि सिद्धार्थ देवल देंगे प्रस्तुति
50 से अधिक बार रक्तदान एवं अंगदान वालों का होगा सम्मान

अजमेर 5 अक्टूबर / अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की कोर ग्रुप की बैठक संस्था जिलाध्यक्ष रमेशचंद तापड़िया की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में निर्णय लिया गया कि दिवाली मिलन कार्यक्रम को एक शाम गौ माता के नाम के रूप में मनाने का संकल्प लिया l
संस्था के जिला महामन्त्री उमेश गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में गौमाताओं का संकीर्तन के साथ पूजन भी किया जायेगा तथा राष्ट्रकवि सिद्धार्थ देवल अपनी वीर रस की कविताओं की प्रस्तुति देंगे साथ ही अजमेर में वैश्य परिवारों द्वारा 50 से अधिक बार रक्तदान किया जाने वाले रक्त वीरों का अभिनंदन किया जाएगा और अंगदान करने वाली पुण्य आत्माओं के परिजनों का भी अभिनंदन इस कार्यक्रम के तहत किया जाएगा l
गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर समाज बंधुओ का सामूहिक सहभोज का आयोजन भी रहेगा, कार्यक्रम आनंद गोपाल गौशाला, नागफनी में दिनांक 27 अक्टूबर 2025 सोमवार को शाम को 5:00 बजे से आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु शैलेंद्र अग्रवाल, डॉक्टर श्याम भूतड़ा , सुभाष खंडेलवाल (अलवर गेट) , देवेश मालू सहित अन्य समाज बंधुओ को जिम्मेदारी दी गई है l

Vijay Kumar Parashar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *