सेवा पखवाड़ा 2025शनिवार को विभिन्न स्थानों पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में होंगे शिविर आयोजित

Spread the love

सेवा पखवाड़ा 2025
शनिवार को विभिन्न स्थानों पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में होंगे शिविर आयोजित
अजमेर, 10 अक्टूबर। सेवा पखवाड़ा 2025 के अन्तर्गत जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शनिवार 11 अक्टूबर को विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि शनिवार को अजमेर की दांता एवं नारेली, भिनाय की बडगांव एवं कनेईकलां, केकड़ी की बघेरा, नसीराबाद की भवानीखेड़ा एवं जिलावड़ा, रूपनगढ़ की कोटडी एवं जाजोता, सरवाड़ की बिडला एवं हरपुरा तथा पीसागंन की कालेसरा एवं जेठाना ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर 2025 होंगे।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार शनिवार को अजमेर में वार्ड संख्या 35 से 37 के लिए आदर्श नगर पार्क में, केकडी में वार्ड संख्या 33 से 36 के लिए सिखवाल छात्रावास दण्ड का रास्ता में, किशनगढ़ के वार्ड संख्या 49 से 50 के लिए नगर परिषद मुख्य कार्यालय में, नसीराबाद के वार्ड संख्या 15 से 17 के लिए अम्बेडकर भवन नगर पालिका में तथा सावर के वार्ड संख्या एक से 3 के लिए फॉलोअप कैंप नगर पालिका कार्यालय में शहर चलो अभियान 2025 के शिविर लगाए जाएंगे।

Vijay Kumar Parashar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *