हथियार बंद चोर गिरोह का तहनाल में बढ़ा आतंक।

हथियार बंद चोर गिरोह का तहनाल में बढ़ा आतंक।
Spread the love

पुलिस कार्रवाही पर ग्रामीणों ने उठाये सवाल।

एटीएम को तोड़ने का प्रयास।

फार्म हाउस, डेयरी, मकानों में कई चोरी।

गांव के युवा देंगे पहरा, टीमें गठित की।

पोल्ट्री फार्म बोला धावा 30 मुर्गियां चुराने का आरोप।

शाहपुरा 16 जनवरी 26। सर्दी के मौसम में बीती रात गए तहनाल गांव में एक चोरों के गिरोह ने धावा बोलते हुए कई स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। सीसी फुटेज में हथियार बंद चोरों के गिरोह को देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

पूर्व सरपंच भगवत सिंह राणावत ने घटना 14 जनवरी रात की बताते हुए पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया कि रात में आधा दर्जन अज्ञात व्यक्ति एक वाहन द्वारा तहनाल की दुग्ध डेयरी के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया कुछ हाथ नही लगने पर चोर डेयरी में लगे सीसी कैमरे की हार्ड डिस्क भी खोलकर लेगये। डेयरी के अंदर से ही सटी एटीएम की दीवार को भी तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नही होने से एटीएम बच गया। दूसरी और चोरो ने एक विधवा के मकान के कमरों के ताले तोड़ कर घरेलू सामान चुरा ले गए। गनीमत यह रही कि विधवा जो मकान में अकेली रहती थी बाहर होने से बड़ी अनहोनी घटना टल गई।
गांव के बाहर चोरों ने एक फार्म हाउस को निशाना बनाते हुए कमरे का ताला तोड़ अलमारी में रखी ड्रील मशीन तथा 10हजार की नकदी चुरा ले गए।

पोल्ट्री फार्म से चुराई 30 मुर्गियां: पूर्व सरपंच भगवत सिंह राणावत के पोल्ट्री फार्म पर भी धावा बोलते हुए चोरों ने 3 मुर्गे सहित 30 मुर्गियां भी चुरा लेगये। एक साथ गिरोह में आये चोरों के हाथों में लकड़ियां व हथियार की तस्वीरें सीसी कैमरे में देख ग्रामीण दहशत में आ गए।

गांव के युवा देंगे पहरा, टीमें गठित की।: रिटायर्ड पुलिस सहायक उप निरिक्षक गोवर्धन सिंह का आरोप था कि तहनाल ग्राम पंचायत क्षेत्र में एक चोर गिरोह सक्रिय है जो गत वर्ष भी सर्दी में आसपास के गांवों में बाड़ो, घरों से दर्जनों बकरियां, भेड़ें चुरा ले गए। चोरी की बढ़ती घटनाओ को लेकर राणावत ने सीसी कैमरे लगवाए और गांव के युवाओं की टीम गठित कर सुबह 4 बजे तक गांव, गलियों में पुलिस की तरह गश्त करते हुए पहरा देते थे। रि पुलिस अधिकारी राणावत ने बताया कि ग्रामीणों ने चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए युवा गांव में बारी बारी पहरा देंगे। टीमों का गठन किया गया है। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाही पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि गत वर्षों में हुई चोरी की कई घटनाओं का पुलिस आज तक राज पाश नही कर पाई।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *