एसआईआर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उपखण्ड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन।

एसआईआर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उपखण्ड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन।
Spread the love

एक ही वार्ड के 21 अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम पर आपत्ति से आक्रोश।
कॉग्रेस समर्थित मतदाताओ के नाम हटाने की साजिश का आरोप।
कांग्रेस ने उपखण्ड कार्यालय के बाहर दिया धरना, किया प्रदर्शन।
सरपंच, रि. फौजियों के नाम हटाने से ग्रामीण नाराज।
शाहपुरा 16 जनवरी26।
चुनाव आयोग द्वारा एसआएआर की प्रक्रिया के तहत वोटर लिस्ट से शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस समर्थित मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट हटाये जाने की साजिश का आरोप लगाते हुए शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस जनों ने उपखण्ड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए लोग धरने पर बैठकर विरोध जताया।
शुक्रवार को कांग्रेस के विधायक प्रत्याक्षी नरेन्द्र कुमार रेगर, नगर के कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश सेन की अगुवाई में क्षेत्र से आये कांग्रेस जनों ने शाहपुरा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) सुनील कुमार मीणा को ज्ञापन देते हुए आरोप लगाया की
चुनाव आयोग द्वारा एसआई आर की प्रक्रिया के तहत् दिनाक 15-जनवरी 2026 तक वोटर लिस्ट शुद्धीकरण हेतु आवेदन लेकर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होनी थी। लेकिन एक राजनीतिक दल द्वारा नियम विरूद्ध बडी संख्या में कॉग्रेस समर्थित मतदाताओ के नाम सुची से हटाने हेतु बल्क मे आवेदन प्रस्तुत किये जा रहे है । उन्

रेगर ने आरोप लगाया कि एक राजनीतिक दल के लोग बड़ी साजिश को अंजाम देते हुए जो मतदाता वर्षो से उस बूथ के निवासी है और सभी चुनावों में मतदान करते आरहे ऐसे हजारों मतदाताओ के नाम मतदाता सुची से हटाने के लिए बड़ी साजिश के तहत ऐसे लोग सरकारी बीएलओ पर नाम काटने का दबाव बना कर आपत्तियां जता रहे है।
साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाही की मांग: विधानसभा क्षेत्र में ऐसे सामने आरहे मामलों की जांच की मांग करते हुए महावीर कुमावत, नारायण गाडरी, रमेश सेन, प्रधान चाड़ा, सावर लाल कुमावत, हनुमान वैष्णव, शंकर रैगर, कैलाश भाटी, हरि गुर्जर, ताज मोहम्मद, नमन ओझा, भागवत सिंह राणावत, सलीम खा, मुराद खा, लादू राम खटीक, मानक घुसर, भेरू खटीक, प्रसाद धाकड़, अजय मेहता, पुष्पेंद्र सिंह, आनंद तिवारी, राजवीर गुर्जर, मनोज कुमार, पन्ना लाल खारोल, नाथु कोली, ओम सिंधी, सुनील मिश्रा, दीपेंद्र सिंह, रामसिंह मीणा, अमन पौंड्रिक, सुनील पाराशर, रौनक मंसूरी, अमजद खान, मुन्ना कायमखानी, प्रेम चंद कहार, ओमप्रकाश जाट, शाहरुख खान, आरिफ मोहम्मद, जेपी जाट, इकबाल कायमखानी, रविदत्त पुंडरीक, युनुस खान, कैलाश फ़ामड़ा, ओम प्रकाश बैरवा, सुनील छिपा, जाकिर हुसैन, भेरू लाल जाट, इमरान खान आदि ने निर्वाचन अधिकारी मीणा से साजिशकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाही करने की मांग की।
सरपंच, पूर्व फौजी, रि. कर्मचारियों, अल्पसंख्यकों मतदाताओं के नाम हटाने पर दर्ज करवाई आपत्ति: महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक अविनाश शर्मा आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय में आपत्ति दर्ज करवाते हुए बताया कि कनेछन कला ग्राम पंचायत के एक ही वार्ड के 21 अल्पसंख्यक मतदाताओ के नाम पर आपत्ति जताने पर कांग्रेस आक्रोश व्याप्त हो गया। शर्मा ने बताया कि रहड़ ग्राम पंचायत के वर्तमान सरपंच सलीम खां कायमखानी उनकी पत्नी का नाम, करमडास पंचायत के कांग्रेस के बीएलए का नाम हटाये जाने का नाम भी सामने आया। अधिवक्ता पन्ना लाल खारोल ने बताया की कायमपुरा के रि. फौजी, एक रि. सरकारी कर्मचारी के नाम पर भी आपत्ति दर्ज करवाई। रि. फौजी का आरोप था कि हम रिटायरमेंट के बाद वर्षो से सभी चुनाव में मतदान करते आरहे है कांग्रेस समर्थित होने से हमारे नाम पर आपत्ति दर्ज करवा कर मतदाता सूची से नाम काटे जाने की साजिश रची जा रही है जो हम बर्दाश्त नही करेंगे।
इस पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मीणा ने इस मामले की निष्पक्ष व बारीकी से जांच करवाने का भरोसा दिलाते हुए दोषी पाए जाने के खिलाफ कार्रवाही करने का आश्वासन दिया।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *