सांगानेर पंचायत समिति का नाम और मुख्यालय विधिक प्रक्रिया से बदला जाएगा

Spread the love

सांगानेर पंचायत समिति का नाम और मुख्यालय विधिक प्रक्रिया से बदला जाएगा

  • पंचायती राज मंत्री 05 मार्च 2026, 06:44 PM

जयपुर, 5 मार्च। पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने गुरूवार को विधानसभा में कहा कि सांगानेर पंचायत समिति का नाम अब विधिक प्रक्रिया से बगरू पंचायत समिति किया जाएगा। साथ ही, इसका मुख्यालय भी बगरू विधानसभा क्षेत्र में ही स्थापित किया जाएगा।

श्री दिलावर विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमों के नियम-131 के तहत श्री कैलाश चंद वर्मा के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बगरू विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतें सांगानेर पंचायत समिति के क्षेत्र में नहीं आती हैं। इसीलिए बगरू के नाम से ही पंचायत समिति होनी चाहिए।

पंचायती राज मंत्री ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए विधिक प्रक्रिया अपनाकर पंचायत समिति का नाम बगरू करेंगे। इसका मुख्यालय नियमानुसार विधिक प्रक्रिया व परीक्षण करवाकर बगरू में स्थापित किया जाएगा।


admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *