आस्था के केंद्र पर गंदगी का आलम।

आस्था के केंद्र पर गंदगी का आलम।
Spread the love

मंदिर के पास गंदगी के ढेर में लगी आग।

मंदिर के पास गंदगी में लगी आग, दमकल की ली

शीतलामाता मंदिर की बदहाली पर महिलाओं का फूटा गुस्सा।पालिका प्रशासन पर अनदेखी का आरोप

महिलाओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

शाहपुरा, 5 मार्च, 2026। नगर के ऐतिहासिक शीतलामाता मंदिर की दुर्दशा को लेकर शाहपुरा महिला मंडल ने नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए महिलाओं ने बताया कि लंबे समय से मंदिर परिसर और आसपास व तंग गली में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। अनदेखी का आरोप: महिलाओं ने आरोप लगाया कि नगर पालिका की अनदेखी के कारण मंदिर के पास खुले में शौच की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। यह स्थिति केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन की भावना के विपरीत है। मंदिर पुराने पोस्ट ऑफिस की सुनसान गली में स्थित होने से कुछ असामाजिक तत्व वहां खुले में शौच करते हैं। महिलाओं द्वारा विरोध करने पर अभद्र व्यवहार और विवाद की स्थिति भी बन जाती है, जिससे भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हो रहा है।महिला मंडल ने यह भी कहा कि पालिका के उच्च पद पर महिला अधिकारी होने के बावजूद महिलाओं की समस्याओं की अनदेखी होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। धार्मिक आस्था के इस केंद्र पर फैली दुर्गंध और गंदगी न केवल श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत कर रही है, बल्कि नगर की छवि को भी धूमिल कर रही है।विशेष रूप से होली के दूसरे दिन से शुरू होने वाले आठ दिवसीय पूजन कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन सैकड़ों महिलाएं अल सुबह अंधेरे में मंदिर पहुंचती हैं। फिसलन गंदगी के कारण कई महिलाएं फिसलकर गिर चुकी हैं। महिलाओं ने दी आंदोलन की चेतावनी: महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई, शौच पर रोक और स्थायी प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे उपखंड कार्यालय और पालिका कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर आंदोलन करने को बाध्य होंगी।

मंदिर के पास लगी आग, दमकल की ली मदद: मंदिर के पास फैली गंदगी व आसपास में अज्ञात कारणों से दिन में आग लग गई। नगर पालिका की दमकल लेकर जमादार विकास घुसर तत्काल मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। 

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *