लोधा का झोपड़ा में तेजाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित, निकली भव्य बिंदोरी

लोधा का झोपड़ा में तेजाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित, निकली भव्य बिंदोरी
Spread the love

हंसराज खारोल कुशायता | कुशायता – ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय के क्षेत्र के गाँव लोधा का झोपड़ा गांव में बुधवार को लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की प्रतिमा की विधिवत स्थापना की गई। सुबह सवा आठ बजे पंडित हनुमान दास के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा स्थापना संपन्न हुई।जानकारी के अनुसार प्रतिमा किशनगढ़ से लाई गई। स्थापना से पूर्व पूरे गांव में तेजाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा एवं जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इससे पूर्व मंगलवार रात्रि को भजन संध्या का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालु देर रात तक भजनों का आनंद लेते रहे।कार्यक्रम के दौरान राजस्थानी मस्क बाजा के साथ तेजाजी महाराज की बिंदोरी भी निकाली गई, जिससे पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजन के अंत में भोजन प्रसादी का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें ग्रामीणों ने प्रसादी ग्रहण की।इस अवसर पर रणजीत भोपा, सोजीराम लोधा, गणेशलाल लोधा, दुर्गालाल लोधा, किशनलाल लोधा सहित लोधा का झोपड़ा के समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *