संसदीय क्षेत्र में ग्राम पंचायत खातौली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने किया आमजन से संवाद

संसदीय क्षेत्र में ग्राम पंचायत खातौली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने किया आमजन से संवाद
Spread the love

ग्रामीण सेवा शिविरों से अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है विकास का लाभ : भागीरथ चौधरी

संसदीय क्षेत्र में ग्राम पंचायत खातौली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने किया आमजन से संवाद

खातौली (किशनगढ़), 24 जून 2026

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा स्थानीय अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने बुधवार को पंचायत समिति किशनगढ़ की ग्राम पंचायत खातौली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में भाग लेकर आमजन से संवाद किया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया। शिविर में सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, पंचायती राज सहित विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है योजनाओं का लाभ : इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार जनकल्याण एवं सुशासन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचे। उन्होंने कहा कि पहले योजनाओं की राशि लाभार्थियों तक पहुंचने में अनेक बाधाएं आती थीं, लेकिन आज प्रत्यक्ष लाभ अंतरण व्यवस्था के माध्यम से सरकार द्वारा भेजी गई राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रही है। इससे पारदर्शिता बढ़ी है तथा भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगा है।

योजनाओं का लाभ उठाने का माध्यम बन रहे हैं शिविर : केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर जनसुनवाई, समस्या समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का प्रभावी माध्यम हैं। ऐसे शिविरों के माध्यम से प्रशासन गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहा है तथा पात्र नागरिकों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार किसान, युवा, महिला, गरीब, श्रमिक एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से विकास एवं सेवा के कार्य निरंतर जारी हैं।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *