18 मार्च को होगा विक्रम मेला,कई चीजे रहेगी निःशुल्क 19 मार्च नवसंवत्सर पर शहर के सभी चौराह सज्जा सहित होंगे अनेकों कार्यक्रम
18 मार्च को होगा विक्रम मेला,कई चीजे रहेगी निःशुल्क 19 मार्च नवसंवत्सर पर शहर के सभी चौराह सज्जा सहित होंगे अनेकों कार्यक्रम
आज दिनांक 17मार्च 2026 को नवसंवत्सर समारोह समिति द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से कल दिनांक 18 मार्च 2026 को आनासागर नई चौपाटी रीजनल कॉलेज के सामने नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले विक्रम मेले सहित आहूत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 19 मार्च चित्र शुक्ल प्रतिपदा एकम को हमारी सृष्टि की स्थापना दिवस ,राम राज्याभिषेक दिवस, भगवान झूलेलाल जी का अवतरण दिवस, विक्रमसंवत का शुभारंभ, डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवार जी का जन्म दिवस, सहित अनेकों कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी गई
नवसंवत्सर समारोह समिति के अध्यक्ष निरंजन शर्मा ने बताया कि 18 मार्च 2026 बुधवार को नव संरक्षण की पूर्ण संख्या पर रीजनल कॉलेज चौपाटी पर 6:30 बजे गायत्री परिवार, राष्ट्रीय सेविका समिति दुर्गा वाहिनी महिला मोर्चा सहित मातृशक्ति द्वारा दीपदान का कार्यक्रम आयोजित होगा तत्पश्चात शाम 7:00 बजे मंच कार्यक्रम होगा जिसमें गणेश वंदना बाहुबली हनुमान ऑपरेशन सिंदूर छावा मूवी के अनेकों दृश्य का मंचन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा शायद ही विभिन्न समाजों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर मनमोहक झांकियां सजाई जाएगी,जो कि नवसंवत्सर समारोह समिति व नगर निगम अजमेर द्वारा आयोजित किया जा रहा है
इस शुभ अवसर पर आयोजित विक्रम मिले मे बच्चों के मनोरंजन के लिए ऊंट गाड़ी, घोड़ा गाड़ी,गुड़िया के बाल, पॉपकॉर्न,आइसक्रीम,पकोड़े,गुलगुले,कचोरी,टिकिया, चाऊमीन, ठंडाई सहित अनेको चीज निशुल्क रहेगी
कार्यक्रम का शुभारंभ शहनाई व नगाड़े वादन से होगा व समापन आतिशबाजी के साथ होगा
साथ ही नवसंवत्सर 19 मार्च वर्ष प्रतिपदा के दिन प्रातः 5:30 बजे संस्कार भारती द्वारा बाबा रामदेव मन्दिर कोटड़ा पर भगवान सूर्यदेव को अर्ग,भजन,कीर्तन की प्रस्तुति सहित अनेक कार्यक्रम होंगे,समिति द्वारा शहर के विभिन्न चौराहे को सज्जा की जिम्मेदारी अनेकों संगठन व संस्थानों को दी गई है
इस अवसर पर सभी बस्तियों मे हनुमान चालीसा पाठ, मंदिरों पर ध्वज परिवर्तन सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे
जिसमें शहर के सभी जनप्रतिनिधि,अधिकारीगण,समाज प्रमुख,संगठनों के लोग, सहित बड़ी संख्या मे आमजन उपस्थित रहेगा