चामुंडा माता मंदिर रोपवे निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

चामुंडा माता मंदिर रोपवे निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
Spread the love

चामुंडा माता मंदिर रोपवे निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

अजमेर, एक अप्रैल। जिला कलक्टर लोकबंधु की अध्यक्षता में बुधवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा चामुंडा माता मंदिर तक रोपवे निर्माण के प्रस्तावित कार्य को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसके लिए संबंधित विभागों एवं कार्यकारी एजेंसियों के साथ योजना पर चर्चा की गई ।

जिला कलक्टर लोकबंधु ने बताया कि इस परियोजना के क्रियान्वयन के लिए पर्यटन विभाग को नोडल एजेंसी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। रोपवे निर्माण के लिए गठित कमेटी द्वारा प्रस्तुत फिजिबिलिटी रिपोर्ट के आधार पर फॉयसागर से चामुंडा माता मंदिर तक लगभग 2 किलोमीटर लंबे रोपवे के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया। इस पर सभी संबंधित पक्षों ने विचार-विमर्श किया।

पर्यटन विभाग के उपनिदेशक कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार इस परियोजना को पीपीपी मोड पर विकसित किया जाएगा।

लोकबंधु ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोपवे परियोजना के क्रियान्वयन के लिए शीघ्र ही ईओआई जारी करे । इसमें इच्छुक एवं पात्र निर्माण एजेंसियों को आमंत्रित कर प्रक्रिया के माध्यम से योग्य निवेशकों का चयन सुनिश्चित किया जाए ।

जिला कलक्टर ने निजी निवेशकों को आमंत्रित करने तथा परियोजना की व्यवहार्यता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निजी कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाने के लिए कहा ।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इस परियोजना को समयबद्ध रूप से मूर्त रूप देने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेंद्र कुमार मीणा, उपखंड अधिकारी गरिमा नरूला,अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *