शाहपुरा खान का 18वर्षीय भारतीय बास्केटबॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन

शाहपुरा खान का 18वर्षीय भारतीय बास्केटबॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन
Spread the love

शाहपुरा खान का 18वर्षीय भारतीय बास्केटबॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन।

इंदौर में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों से प्राप्त करेंगे प्रशिक्षण।

शाहपुरा 2 अप्रैल 2026। 

     11अप्रैल से 4 मई तक शाहपुरा के मोहम्मद रज़ा खान आगामी 11अप्रैल से अंडर 18 फ़िबा एशिया कप 2026 के साबा क्वालीफायर टूर्नामेंट में भाग लेने वाली भारतीय बास्केटबॉल टीम के लिए इंदौर में आयोजित तत्पश्चात भारतीय टीम का चयन होकर साबा क्वालीफायर कप के लिए टीम श्रीलंका जाएगी। गौरतलब है कि खान गत वर्ष अंडर 16 साउथ एशियन बास्केटबॉल क्वालीफायर टूर्नामेंट मालद्वीप में उत्कर्ष प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे तथा भारतीय टीम को गोल्ड मेडल जितवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वही फ़िबा एशिया कप 2025 मंगोलिया में भारतीय बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया और खेलो इंडिया, यूथ नेशनल गेम्स समेत कई राष्ट्रीय स्पर्धाओं में राजस्थान बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व और कप्तानी करते हुए कई मेडल राजस्थान टीम के नाम किए है। शाहपुरावासियों परिजनों ने खान का इस प्रशिक्षण शिविर में चयन होने के लिए दुआ की। 

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *