संयुक्त निदेशक ने डिग्गी बाज़ार UPHC पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान कैंप का किया निरिक्षण
संयुक्त निदेशक ने डिग्गी बाज़ार UPHC पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान कैंप का किया निरिक्षण
वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा संचालित 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 02.04.26 को श्रीमान संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग (ज़ोन अजमेर) डॉ एस एस जोधा ने UPHC डिग्गी बाज़ार पर संभावित टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग एवं एक्सरे कैंप का निरीक्षण किया। कैंप में 14 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग कर उनकी एचबी, शुगर, बीपी, बीएमआई जांच सहित उनकी एक्सरे जांच की गई।
इस दौरान डॉ जोधा ने समस्त चिकित्सा कर्मियों को निर्देशित किया की कैंप के दौरान ओपीडी में आने वाले एवं फील्ड में आशा सहयोगिनीयों के माध्यम से समस्त टीबी संभावित रोगियों की शत प्रतिशत टीबी स्क्रीनिंग कर उन सभी की एक्सरे जांच की जाना सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान डीपीसी दिनेश बोयत, अवनीश विल्सन, विकास ठक्कर, हरीश चैनानी सहित डिग्गी बाज़ार UPHC का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान कैंप में AI बेस्ड एक्सरे से की जा रही मरीज़ो की जांच
वर्तमान में अजमेर जिले में संचालित 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान कैंप में समस्त टीबी संभावित रोगियों की AI (Artificial Intelligence) आधारित एक्सरे जांच की जा रही है जिसमे AI (Artificial Intelligence) आधारित द्वारा यह ज्ञात हो जाता है की मरीज़ की एक्सरे जांच नार्मल है या एब्नार्मल, और यदि मरीज़ की एक्सरे जांच एब्नार्मल पायी जाती है तो ऑन स्पॉट मरीज़ का NAAT जांच हेतु सैंपल लिया जाता है।
केंद्र सरकार द्वारा चिन्हित हाई रिएक एरिया में आयोजित हो रहे है टीबी स्क्रीनिंग एवं एक्सरे जांच कैंप
सेंट्रल टीबी डिवीज़न द्वारा जिले में हाई रिस्क एरिया का चयन किया गया है जिसमे आगामी 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी संभावित रोगियों की स्क्रीनिंग एवं एक्सरे जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान
100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान में केंद्रीय क्षय अनुभाग नई दिल्ली द्वारा चिन्हित हाई रिस्क एरिया के आयुष्मान आरोग्य मंदिर (चिकित्सा संस्थान) में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसके अंतर्गत 14 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग कर उनकी एचबी, शुगर, बीपी, बीएमआई जांच सहित उनकी एक्सरे जांच की जाएगी और यदि मरीज़ की एक्सरे जांच एब्नार्मल पाई जाती है तो मरीज़ का NAAT जाँच हेतु बलगम का सैंपल लिया जाकर उसकी NAAT जांच की जाएगी और यदि मरीज़ NAAT जांच में टीबी रोग से ग्रसित पाया जाता है तो उसे टीबी का इलाज दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त उच्च जोखिम वाले समूह (high risk groups) जैसे छात्रावास, ओल्ड ऐज होम, अनाथ आश्रम, जेल, किशोर निरोध केंद्र (juvenile detention center), निराश्रित केंद्र (destitute center), रेन बसेरा, सरकार द्वारा आवंटित बीपीएल क्वाटर्स, औद्योगिक क्षेत्र आदि में भी उक्त अभियान की समस्त गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।