अंतरराष्ट्रीय मंच पर गूंजा अजमेर : शिल्पा कच्छवाहा ‘समरसत्ता गौरव अवॉर्ड’ से सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय मंच पर गूंजा अजमेर : शिल्पा कच्छवाहा ‘समरसत्ता गौरव अवॉर्ड’ से सम्मानित
Spread the love

अंतरराष्ट्रीय मंच पर गूंजा अजमेर : शिल्पा कच्छवाहा ‘समरसत्ता गौरव अवॉर्ड’ से सम्मानित

राजधानी जयपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर के भव्य समारोह में सामाजिक समरसता और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शिल्पा कच्छवाहा को ‘अंतरराष्ट्रीय समरसत्ता मंच’ द्वारा ‘राजस्थान समरसत्ता गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने न केवल श्रीमती शिल्पा कच्छवाहा के कार्यों को वैश्विक पहचान दिलाई, बल्कि अजमेर का मान भी बढ़ाया। समारोह में देश-विदेश से आए विशिष्ट अतिथियों, समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों की उपस्थिति रही। श्रीमती शिल्पा कच्छावा को विश्व हिंदी दिवस पर विश्व हिंदी सचिवालय मॉरिशस में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया । उनके इन प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिलना अजमेर के लिए गर्व का विषय है। सम्मान प्राप्त करने के बाद श्रीमती शिल्पा कच्छावा ने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें हिंदी साहित्य संबंधित कार्यों के लिए प्रेरित करेगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com