मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राज्यव्यापी विशेष अभियान चलाकर हैंडपंपों को दुरुस्त किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर्स, सीईओ, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ ने पीएचईडी विभाग के तकनीकी अधिकारियों के साथ हैंडपंपों के मरम्मत की आवश्यक कार्यवाही की।

Spread the love

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेशभर में
हैंडपंपों को किया गया दुरुस्त
गर्मी में गांव-ढाणी में निर्बाध पेयजल आपूर्ति होगी सुनिश्चित
जिला कलक्टर्स सहित अन्य अधिकारियों ने पीएचईडी विभाग
के साथ निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की

​जयपुर, । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राज्यव्यापी विशेष अभियान चलाकर हैंडपंपों को दुरुस्त किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर्स, सीईओ, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ ने पीएचईडी विभाग के तकनीकी अधिकारियों के साथ हैंडपंपों के मरम्मत की आवश्यक कार्यवाही की।
​सभी जिलों में संबंधित अधिकारियों ने स्वयं गांव-गांव जाकर हैंडपंपों का निरीक्षण किया तथा मौके पर ही आवश्यक मरम्मत करवाकर पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का कार्य किया। इस व्यापक कार्यवाही से गर्मी के मौसम में गांव-ढाणी में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

​उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में आमजन से जुड़े प्रकरणों पर प्रशासन द्वारा तत्परता से राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में हैंडपंपों को दुरुस्त कर आमजन को पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *