मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठकजल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठकजल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
Spread the love

मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक
जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

अजमेर, एक मई। आगामी मानसून के मद्देनजर जिला कलक्टर लोकबंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में वर्षा पूर्व आवश्यक तैयारियों, जल निकासी व्यवस्था एवं संभावित जलभराव की स्थिति से निपटने के उपायों की गहन समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव की संभावित स्थितियों से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को नालों की सफाई की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र वर्क ऑर्डर जारी करने तथा सभी कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही नाला निर्माण कार्यों को वर्षा से पूर्व गति देकर पूर्ण करने के निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि जलभराव संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां जल निकासी की समुचित व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए। आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। साथ ही पूर्व में जहां जलभराव की समस्या रही है, उन क्षेत्रों का विशेष रूप से चिन्हीकरण कर स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में आवश्यकता के अनुरूप नाले, नालियों एवं अन्य बचाव कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर एक सप्ताह में प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने समस्त निर्माण कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने नालों की सफाई कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों को स्वयं निरीक्षण करने तथा फोटो एवं वीडियो रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मानसून पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां एवं राहत कार्य पूर्ण करने को कहा।

बैठक में खानपुरा स्थित एसटीपी पर जाली लगाने, एस्केप चौनल के गेट सहित आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही समय रहते पूर्ण की जाए।

जिला कलक्टर ने बाढ़ न्यूनीकरण से संबंधित कार्यों के लिए सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट निर्धारित समय में प्रस्तुत करने तथा आगामी कार्यों की प्रभावी योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अजमेर विकास प्राधिकरण की सचिव नित्या के., अतिरिक्त जिला कलक्टर वंदना खोरवाल सहित आपदा प्रबंधन, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं नगर निगम के अभियंता तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *