मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत कार्यो को 15 जून तक पूर्ण करने के निर्देश,हरियालो राजस्थान के अंतर्गत दिए लक्ष्यो के अनुसार पौधारोपण की तैयारी करने के निर्देश
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत कार्यो को 15 जून तक पूर्ण करने के निर्देश,
हरियालो राजस्थान के अंतर्गत दिए लक्ष्यो के अनुसार पौधारोपण की तैयारी करने के निर्देश
जयपुर, 01 मई। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 व जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला कलेक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 अंतर्गत लिए गए सभी कार्यों को 15 जून तक पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियो को दिए हैं।
उन्होंने जल संचय जन भागीदारी में नगरीय निकाय, जेडीए सहित सभी लाइन विभागों को निर्देशित किया कि जल संचय के समस्त कार्यों को पोर्टल पर अपलोड कराया जाना सूचित करें।
जिला कलेक्टर ने हरियालो राजस्थान के अंतर्गत सभी विभागों को दिए गए पौधारोपण के लक्ष्यो को अर्जित करने हेतु पौधारोपण की सभी आवश्यक तैयारियो को पूर्ण करने के निर्देश कृषि, उद्यान, वन, नगर निगम, जेडीए सहित अन्य सम्बन्धित विभागों को दिए हैं।
इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा उपवन संरक्षक वी केतन कुमार, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शेर सिंह लुहारिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।