ग्राम रथ अभियान ग्राम पंचायत लवेरा में लक्ष्मण गुर्जर को मिला मृदा स्वास्थ्य कार्ड

ग्राम रथ अभियान ग्राम पंचायत लवेरा में लक्ष्मण गुर्जर को मिला मृदा स्वास्थ्य कार्ड
Spread the love

सफलता की कहानी-5
ग्राम रथ अभियान
लक्ष्मण गुर्जर को मिला मृदा स्वास्थ्य कार्ड

पंचायत समिति श्रीनगर की ग्राम पंचायत लवेरा में ग्राम रथ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के कृषि पर्यवेक्षक नरेन्द्र सिंह खंगारोत द्वारा क्षेत्र के किसान के खेत से लिए गयें मृदा नमूनों का प्रयोगशाला में परीक्षण करवाकर कार्यक्रम के दौरान लगभग किसान को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किया गया।

मृदा नमूना जाँच कर जारी मृदा स्वास्थ्य कार्ड द्वारा किसानों को उनके खेतों की मृदा के स्वास्थ्य, पौषण प्रबंधन, सफेद व काला उसर की पहचान व सुधार तथा फसलों के चयन की जानकारी मिल सकी है। इससे मृदा स्वास्थ्य कार्ड में दर्शाये गयें सिफारिशानुसार खाद एवं उर्वरक का आवश्यकता अनुसार प्रयोग करने की जानकारी के साथ-साथ खेतों में अनाश्यक खाद एवं उर्वरक नही देना पड़ेगा।

लाभार्थी लक्ष्मण गुर्जर को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व की जानकारी मिलने से वह अपने खेत के लिए फसल का चयन बेहतर कर पाएंगे। मुदा स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त होने पर किसानों ने माना कि अब अच्छी उपज में बढ़ोतरी की जा सकेगी, उत्तम गुणवत्ता की फसल उपज से अच्छी आमदनी होगी। इससे अन्य किसान भी मृदा स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित हुए तथा मृदा स्वास्थ्य की जानकारी मिलने पर किसानो के चेहरे खिल उठे एवं उन्होने राजस्थान सरकार, उपखण्ड प्रशासन तथा कृषि विभाग की सराहना की।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *