ग्राम रथ अभियान ग्राम पंचायत मावशिया मौके पर मिली राहत पशुओं का हुआ टीकाकरण
सफलता की कहानी-6
ग्राम रथ अभियान
मौके पर मिली राहत
पशुओं का हुआ टीकाकरण
पंचायत समिति श्रीनगर के ग्राम पंचायत मावशिया के ग्राम केसरपुरा में आयोजित ग्राम रथ अभियान के दौरान खुरपका मुंहपका रोग को लेकर ग्राम निवासी कालू गुर्जर द्वारा टीकाकरण के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रार्थी के 11 भैंस व 6 गाय के टीकाकरण का कार्य किया गया। ग्रामीण ने विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही पर धन्यवाद ज्ञापित किया।