जहां सोच नई, वहां विकास सही — विधायक भदेल ने दी जॉन्सगंज विद्यालय को नए भवन की सौगात

जहां सोच नई, वहां विकास सही — विधायक भदेल ने दी जॉन्सगंज विद्यालय को नए भवन की सौगात
Spread the love

जहां सोच नई, वहां विकास सही — विधायक भदेल ने दी जॉन्सगंज विद्यालय को नए भवन की सौगात

100.96 लाख रुपये की लागत से जॉन्सगंज विद्यालय को मिलेगा नया आधुनिक भवन , विधायक अनीता भदेल ने किया शिलान्यास

अजमेर, । अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने सोमवार को क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जॉन्सगंज मोतीराम का बाड़ा में नवीन विद्यालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके निर्माण में लगभग 100.96 लाख रुपये की लागत से आधुनिक भवन बनाया जाएगा ये चार कक्षाओं, बरामदों, एक बहुउद्देश्यीय हॉल तथा सुव्यवस्थित टॉयलेट ब्लॉक जैसी सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इस निर्माण कार्य का क्रियान्वयन अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा।

विधायक भदेल ने जहां सोच नई, वहां विकास सही के मंत्र को दोहराते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यह विद्यालय लंबे समय से जर्जर एवं पुराने भवन में संचालित हो रहा था, जिससे बरसात के दिनों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी और विद्यार्थी तथा स्टाफ स्वयं को असुरक्षित महसूस करते थे।
उन्होंने बताया कि विद्यालय की भूमि का विधिवत स्वामित्व नहीं होने के कारण मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य वर्षों से अटका हुआ था। इस जटिल समस्या के समाधान के लिए उन्होंने लगातार प्रयास करते हुए शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री स्तर तक विषय को उठाया और अंततः विद्यालय भवन एवं खेल मैदान की भूमि का विधिवत अधिग्रहण कर पट्टा विद्यालय के नाम आवंटित करवाया, जिससे विकास कार्यों का मार्ग प्रशस्त हुआ।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को विधानसभा में ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से भी उठाया, जिससे प्रशासनिक स्तर पर तेजी आई और विद्यालय भवन निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो सका। उन्होंने बताया कि डीएमएफटी फंड के प्रभावी उपयोग के लिए भी निरंतर प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप अजमेर दक्षिण क्षेत्र के विद्यालयों के लिए लगभग 15 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस राशि से तोपदड़ा, माखुपुरा सहित विभिन्न विद्यालयों में कक्षा कक्षों का निर्माण, मरम्मत कार्य, खेल मैदान एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। साथ ही अजमेर विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम के माध्यम से अतिरिक्त विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं। राजकीय विद्यालयों को निजी विद्यालयों के समकक्ष विकसित किया जा सके।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि विद्यालय के विकास, स्वच्छता एवं संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं, क्योंकि किसी भी शैक्षणिक संस्थान का समग्र विकास जनसहयोग के बिना संभव नहीं है। विधायक ने निर्माण एजेंसी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए तथा किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि शिक्षा का आधारभूत ढांचा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा समाज के सर्वांगीण विकास का आधार है और राजकीय विद्यालय भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में सक्षम हैं, बशर्ते आधारभूत सुविधाएं मजबूत हों। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह जादौन, जिला शहर मंत्री राजेश घाटे, हितेश दाबरिया, रजनीश चौहान, भवानी सिंह जेदिया, हेमंत सांखला, पार्षद देवेंद्र सिंह शेखावत, बीना कुशवाह, अजीत चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आतिशबाज़ी कर मनाया जश्न

इसी दौरान विधायक भदेल ने भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल, असम एवं पुदुचेरी में मिली चुनावी सफलताओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, सुशासन एवं विकास की राजनीति पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों का सीधा लाभ आमजन तक पहुंचा है, जिसके परिणामस्वरूप जनता ने पुनः भाजपा को समर्थन दिया है।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक को पुष्ट करने के लिए संविधान संशोधन बिल 131 लाया गया था। उसको गिराकर कांग्रेस इस्टालिन और ममता बनर्जी ने जिस प्रकार का प्रदर्शन संसद में किया था। आज नारी शक्ति ने अपनी वोट की चोट से उनके पुरे जशन को उतार दिया है।
मैं इसके लिए बंगाल और तमिलनाडू की नारी शक्ति का बहुत बहुत अभिनन्दन और धन्यवाद देती हूँ।
इस उपलब्धि पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने आतिशबाज़ी कर हर्षोल्लास के साथ जश्न भी मनाया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *