ग्राम रथ अभियान ग्राम पंचायत मावासिया में कृषि तकनीक की मिली जानकारी

ग्राम रथ अभियान  ग्राम पंचायत मावासिया में कृषि तकनीक की मिली जानकारी
Spread the love

सफलता की कहानी-3
ग्राम रथ अभियान
उन्नत कृषि तकनीक की मिली जानकारी

पंचायत समिति श्रीनगर के ग्राम पंचायत मावासिया में ग्राम रथ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के कृषि पर्यवेक्षक कमलेश चौधरी द्वारा क्षेत्र के किसान के खेत से लिए गये मृदा नमूनों का प्रयोगशाला में परीक्षण करवाकर कार्यक्रम के दौरान कृषकों को सहायक कृषि अधिकारी रामसर राजाराम मीणा द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किया गया। मृदा नमूना जाँच कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी किया।

लाभार्थी श्री गोवर्धन बैरवा ने बताया कि मृदा नमूना जाँच कर जारी मृदा स्वास्थ्य कार्ड द्वारा किसानों को उनके खेतों की मृदा के स्वास्थ्य, पौषण प्रबंधन, सफेद व काला ऊसर की पहचान व सुधार तथा फसलों के चयन की जानकारी मिलती है। इससे मृदा स्वास्थ्य कार्ड में दर्शाये गयें सिफारिशानुसार खाद एवं उर्वरक का आवश्यकता अनुसार प्रयोग करने की जानकारी के साथ-साथ खेतों में अनाश्यक खाद एवं उर्वरक नही देना पड़ेगा। इससे अनावश्यक खर्च से बचत होगी। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्त्व की जानकारी से किसानों ने माना कि अब अच्छी उपज में बढ़ोतरी की जा सकेगी, उत्तम गुणवत्ता की फसल उपज से अच्छी आमदनी होगी। इससे अन्य किसान भी मृदा स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित हुए तथा मृदा स्वास्थ्य की जानकारी मिलने पर किसानो के चेहरे खिल उठे एवं उन्होने राजस्थान सरकार, उपखण्ड प्रशासन तथा कृषि विभाग की सराहना की।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *