ग्राम बबायचा में आयोजित ग्राम रथ अभियान के तहत सरकारी योजना की जानकारी दी गयी।
सफलता की कहानी-1
ग्राम रथ अभियान
अन्नपूर्णा रसोई से मिल रहा पौष्टिक भोजन
पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण के ग्राम बबायचा में आयोजित ग्राम रथ अभियान के तहत सरकारी योजना की जानकारी दी गयी। इसमे मनवारी, रामस्वरूप, भंवरलाल, सुनील सहित अन्य ग्रामवासियों द्वारा सरकार द्वारा चलाई गयी विभिन्न योजनाओ में से श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना (ग्रामीण) का लाभ मिलना बताया गया। लाभार्थियों द्वारा बताया गया की उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना से केवल 8 रुपये में पौष्टिक खाना मिलता है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को 8 रूपये में भरपेट खाना मिलता है। सरकार द्वारा चलाई जा रही श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना (ग्रामीण) से ग्रामीण अंचल में भी गुणवत्ता युक्त भोजन कम दर पर मिल रहा है।
लाभार्थियों द्वारा सरकार की योजना का लाभ उठाया। इसके लिए अन्य लोगो को भी जानकारी दी। सरकार द्वारा जन कल्याण योजनाओ की जानकारी के लिये भेजे गए ग्राम रथ की सराहना की है एवं सरकार का इसके लिए आभार व्यक्त किया है।