देवलियाकलां फर्जी पट्टा प्रकरण की जांच के लिए बनाई 09 कमेटी, हर पट्टे की होगी जांच

Spread the love

देवलियाकलां फर्जी पट्टा प्रकरण की जांच के लिए बनाई 09 कमेटी, हर पट्टे की होगी जांच


18 सहायक विकास अधिकारी और कनिष्ठ तकनीकी सहायक शामिल

अजमेर। ग्राम पंचायत द्वारा फर्जी पट्टे की जांच के दौरान पंचायत मे आग लग जाने की घटनो को जिला परिषद सीईओ ने गंभीरता से लिया तथा शिकायत कर्ता द्वारा की गयी शिकायत के हर तथ्य की बारिकी से जांच के लिऐ कमेटीयां गठित की गयी है!अब
जिला परिषद के एसीईओ ने पंचायत समिति भिनाय की ग्राम पंचायत देवलियाकलां में सरपंच पति की ओर से दिए गए 577 पट्टों की जांच के लिए विभिन्न पंचायत समितियों में कार्यरत 18 सहायक विकास अधिकारियों एवं कनिष्ठ तकनीकी सहायकों की 9 कमेटियां गठित की हैं। कमेटियां सात दिन में अपनी रिपोर्ट सौपेंगी। एसीईओ शिवदान सिंह सिंह के के अनुसार मामले में ग्रामीणों ने जांच कराने की मांग की का था। थी। इस पर उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों के अधीन 18 सहायक विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ तकनीकी के सहायकों की दो-दो सदस्यीय 9 नई कमेटियां गठित की है।

64-64 पट्टों की जांच करेगी प्रत्येक कमेटी

प्रत्येक कमेटी 64-64 पट्टों की जांच करेगी और सात दिनों में अपनी रिपोर्ट जिला परिषद कार्यालय में अतिरिक्त ग्राम विकास अधिकारी श्याम लाल इंदोरिया एवं नरेन्द्र सिंगोदिया को सौपेंगी। उल्लेखनीय है कि पट्टों की जांच के लिए जिला परिषद की ओर से पूर्व में गठित कमेटी के देवलियाकलां पहुंचने से पहले ही देवलिया कलां ग्राम पंचायत के कक्ष आग लगने से रिकॉर्ड नष्ट होने की घटना हुई थी।

इनको सौंपी जिम्मेदारी

सहायक विकास अधिकारी-अजित कावडिया, जंवर लाल शर्मा, बुधराज कुम्हार, रामकरण मीणा, अमरसिंह मीणा, श्याम सुंदर चचावा, रामदेव छीपा, अरविंद कुमार, विमल चौहान।

कनिष्ठ तकनीकी सहायक-
ओप्रकाश उदय, हंसराज चौधरी, शैलेन्द्र चौहान, हेमंत कुमार मीणा, के हरिसिंह बैरवा, निहाल परिहार, व राहुल कुमार बलाई, कपिल के हनौतिया, कपिल पाल।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *