मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर के कड़ेल गांव में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर के कड़ेल गांव में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया
Spread the love

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर के कड़ेल गांव में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों एवं युवाओं से लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री ने गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करने की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने प्राचीन शेषनाग भगवान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
इस दौरान जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *