पंचायत राज अभियंताओं द्वारा अधिशाषी अभियंता का विदाई समारोह एवं दीपावली स्नेह मिलन आयोजित
पंचायत राज अभियंताओं द्वारा अधिशाषी अभियंता का विदाई समारोह एवं दीपावली स्नेह मिलन आयोजित
अजमेर। रविवार, दिनांक 01 नवंबर 2026 को अजमेर जिले के पंचायत राज अभियंताओं द्वारा अधिशाषी अभियंता श्री गोपाल गर्ग के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह एवं दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला परिषद अजमेर में अधिशाषी अभियंता (नरेगा) के पद पर कार्यरत श्री गोपाल गर्ग को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया तथा उनके राजकीय सेवाकाल में किए गए उल्लेखनीय कार्यों एवं योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में अति मुख्य अभियंता श्री रमजान अली ने श्री गर्ग के कार्यकाल, कार्यशैली एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। इसके अतिरिक्त श्री गिरीश झिरोता, श्री जय सिंह रावत (अधिशाषी अभियंता), श्री अवनीश तायल, श्री आर.डी. गुर्जर, श्री अमित माथुर, श्री टी.पी. गुर्जर (सहायक अभियंता), श्री दिनेश बसीटा एवं श्री अनुज नाहर (तकनीकी सहायक) सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री गर्ग के राजकीय सेवा में योगदान, कार्य के प्रति समर्पण एवं सहज, सौम्य व्यवहार की सराहना की।
विदाई समारोह के साथ दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन भी हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के वातावरण में किया गया। इस अवसर पर श्री रमजान अली ने श्री गर्ग की विदाई के अवसर पर भावपूर्ण शेर प्रस्तुत किए। वहीं श्री रविन्द्र जोधावत, श्री अमित माथुर, श्री सिम्मी पालरिया, श्री दिनेश बसीटा एवं श्री संचित ने गीतों की प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बनाया।
कार्यक्रम का संचालन श्री रविन्द्र जोधावत, प्रिंसिपल, पंचायत ट्रेनिंग सेंटर, अजमेर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री महेन्द्र रावत, श्री दिनेश जी, श्री प्रशांत, श्री डालचंद एवं श्री दीपक का विशेष सहयोग रहा।
समारोह सौहार्द, सम्मान एवं आत्मीयता के वातावरण में संपन्न हुआ।