बिरदी चंद दाधीच ने तीसरी बार संभाली ग्राम पंचायत दादिया की कमान ।

बिरदी चंद दाधीच ने तीसरी बार संभाली ग्राम पंचायत दादिया की कमान ।
Spread the love

बिरदी चंद दाधीच ने तीसरी बार संभाली ग्राम पंचायत दादिया की कमान ।

उपसरपंच करतार जाट सहित 13 वार्ड पंचों ने भी ग्रहण किया पदभार, विकास को देंगे गति

अजमेर

अजमेर। अरांई पंचायत समिति की ग्राम पंचायत दादिया में नवनिर्वाचित सरपंच 70 वर्षीय बिरदी चंद दाधीच ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पदभार ग्रहण किया। उनके साथ नवनिर्वाचित उपसरपंच करतार जाट सहित सभी 13 वार्ड पंचों ने भी कार्यभार संभाला।

बिरदी चंद दाधीच तीसरी बार ग्राम पंचायत के सरपंच बने हैं। इससे पूर्व वे वर्ष 1995 तथा वर्ष 2005 से 2010 तक सरपंच पद पर रह चुके हैं। उनके पुराने प्रशासनिक अनुभव का लाभ अब ग्रामीणों को मिलने की उम्मीद है।

पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच दाधीच ने गांव के विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाना, लाइब्रेरी, खेल मैदान, पेयजल, सड़क, स्वच्छता और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही गांव में आवागमन के साधनों को बेहतर बनाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ सभी वर्गों को साथ लेकर काम किया जाएगा।

गौरतलब है कि बिरदी चंद दाधीच ने सरपंच चुनाव में कुल 609 मत प्राप्त कर 77 मतों से विजय हासिल की। ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनके पूर्व अनुभव से ग्राम पंचायत दादिया में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

ये बने ग्राम पंचायत दादिया के 13 वार्ड पंच

वार्ड 1 – न्याला जाट

वार्ड 2 – सत्यनारायण ट्रेलर

वार्ड 3 – सावर लाल जाट

वार्ड 4 – दीपा जांगिड़

वार्ड 5 – रेणु मेघवंशी

वार्ड 6 – ओमप्रकाश रेगर

वार्ड 7 – लादू जाट

वार्ड 8 – करतार जाट (उपसरपंच)

वार्ड 9 – सरोज जाट

वार्ड 10 – सूजी जाट

वार्ड 11 – सीमा जाट

वार्ड 12 – भागचंद भील

वार्ड 13 – मंगला जाट

अब ग्रामीणों की निगाहें पंचायत पर टिकी हैं। जनता को उम्मीद है कि नई टीम गांव के विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों पर बेहतर कार्य करेगी।

Vijay Kumar Parashar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *