राष्ट्रीय स्तर पर चयनित केसरपुरा के 9 होनहार खिलाड़ियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान, ग्राम पंचायत में खुशी की लहर
केसरपुरा। ग्राम पंचायत केसरपुरा के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि गांव के 9 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने राजस्थान राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं (दौड़, एथलेटिक्स एवं क्रिकेट) में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। आगामी 28 जनवरी को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ये खिलाड़ी राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में शक्ति सिंह रावत, सरपंच ग्राम पंचायत केसरपुरा एवं जिला अध्यक्ष सरपंच संघ अजमेर के नेतृत्व में वीर तेजाजी महाराज मंदिर, केसरपुरा में सभी चयनित खिलाड़ियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामवासियों ने खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर एवं सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ग्राम पंचायत, अजमेर जिले एवं राजस्थान का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों में प्रशांत सेन, साहिल रावत, भुवन धोलपुरिया, देवराज रावत, वरुण रावत, प्रिंस रावत, मंजीत रावत, अरविन्द रावत एवं किशन रावत शामिल हैं।इस अवसर पर केसरपुरा विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल रीना मैडम, पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रदीप सिंह, वीर तेजाजी महाराज के उपासक हुकमा जी भोपाजी, उपसरपंच बाबू सिंह, भागचंद सिंह, महेंद्र सिंह, घुमान सिंह, सोहन सिंह, रामलाल, नंदू कुमार, अनिल सेन, गोपाल सिंह, पप्पू सिंह, जीतू वैष्णव सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।खिलाड़ियों के कोच जोसफ मायापुर सहित हनुमान राम, शैतान सिंह, रामकरण सिंह, धर्मा सिंह, महावीर सिंह, बाली सिंह, शायर सिंह, गणेश सिंह एवं भागचंद सिंह ने भी खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।इस अवसर पर शक्ति सिंह रावत ने कहा कि गांव की प्रतिभाओं को उचित मंच, प्रोत्साहन और सम्मान देना हम सभी की जिम्मेदारी है। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है तो केवल उन्हें आगे बढ़ाने और उनका हौसला बढ़ाने की। ग्राम पंचायत केसरपुरा की ओर से इन खिलाड़ियों को हरसंभव प्रोत्साहन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा।उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि ये होनहार खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर केसरपुरा सहित पूरे अजमेर जिले और राजस्थान का गौरव बढ़ाएंगे।अंत में सभी उपस्थित अतिथियों, ग्रामवासियों, खेल प्रशिक्षकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।