पूर्व सैनिकों के लिए समस्या समाधान शिविर होंगे आयोजित

पूर्व सैनिकों के लिए समस्या समाधान शिविर होंगे आयोजित
Spread the love

अजमेर, 6 अगस्त। जिले के समस्त पूर्व सैनिकों तथा वीरांगनाओं एवं वीर नारियों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान के लिए अगस्त माह के दौरान 4 समस्या समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ए. के. साहा द्वारा बताया गया कि ये शिविर गुरूवार 7 अगस्त को रूपनगढ़ एसडीओ कार्यालय कान्फ्रेन्स हॉल, 13 अगस्त को ब्यावर सैनिक विश्राम गृह, 20 अगस्त को टॉडगढ़ विक्ट्री मेमोरियल फौजी धर्मशाला एवं 29 अगस्त को नसीराबाद 298 फील्ड वर्कशाप में आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि शिविर में भूतपूर्व सैनिकों को केन्द्रीय सैनिक बोर्ड द्वारा प्रदत्त कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना, पार्ट टू आर्डर, रिलेशनशीप सर्टीफिकेट, डिमाईस ग्रांट, आर्मी ग्रुप इन्शोरेन्स, आश्रित प्रमाण पत्रा, भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्रा इत्यादि के फार्म देना, इमरजेन्सी कमीशन्ड ऑफिसर, शार्ट सर्विस कमिशन्ड एवं प्रि-मैच्योर सेवा निवृत पूर्व सैनिकों एवं द्वितीय विश्व युद्ध पेंशनर्स को ईसीएचएस सुविधा के बारे में जानकारी दी जाएगी। शिविरों में भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं, आश्रितों एवं वीरांगनाओं की समस्त प्रकार की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *