शाहपुरा के जोशी का राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

शाहपुरा के जोशी का राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन।
Spread the love

शाहपुरा के सहायक प्रशासनिक अधिकारी ने राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में हासिल किया 5वां स्थान।
50 की उम्र में जुनून से रचा इतिहास।
शाहपुरा, 9 अगस्त 2025-देव कृष्ण राज पाराशर।
केरल के कोझिकोड में आयोजित नेशनल मास्टर क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शाहपुरा के विनोद जोशी ने 74 किग्रा मास्टर कैटेगरी 2 में देश के 39 खिलाड़ियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 5वां स्थान हासिल कर राजस्थान का नाम रोशन किया। बॉलर्स जिम के निर्देशक अंकित कसेरा ने बताया कि जोशी ने इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया, हालांकि पदक से चूक गए। फिर भी, उनके इस प्रदर्शन ने शाहपुरा को गर्व का मौका दिया है। 50 वर्ष की उम्र में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत जोशी का जुनून प्रेरणादायक है। जिला और राज्य स्तरीय कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए उन्होंने इस राष्ट्रीय मंच तक का सफर तय किया।
पत्रिका से रूबरू होते हुए जोशी ने कहा कि इतनी बड़ी प्रतियोगिता में भाग लेना सपने जैसा था। बेहतरीन खिलाड़ियों के बीच मैंने अपना प्रदर्शन दिया। भले ही पदक न मिला, लेकिन यह शुरुआत है। कमियों को दूर कर अगली बार पदक हासिल करना मेरा लक्ष्य रहेगा।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *