सम्राट पृथ्वीराज चौहान क्रिकेट महोत्स,26 से 30 अक्टूबर तक अजमेर शहर के 80 वार्डो की टीमें लेगी भाग

सम्राट पृथ्वीराज चौहान क्रिकेट महोत्स,26 से 30 अक्टूबर तक अजमेर शहर के 80 वार्डो की टीमें लेगी भाग
Spread the love

सम्राट पृथ्वीराज चौहान क्रिकेट महोत्स,26 से 30 अक्टूबर तक अजमेर शहर के 80 वार्डो की टीमें लेगी भाग

अजमेर । सम्राट पृथ्वीराज चौहान टी-10 क्रिकेट महोत्सव का आयोजन आगामी 26 से 30 अक्टूबर तक शहर के विभिन्न क्रिकेट मैदानों पर किया जाएगा। इसने अजमेर शहर की 80 वार्डो की टीमें भाग लेगी। क्रिकेट स्पर्धा में 18 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले नॉकआउट आधार पर खेले जाएगे। विजेता एवं उपविजेताओं को प्रतियोगिता की ट्रॉफी के साथ साथ अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जाएगा।

समिति का परिचय

समिति राजस्थान सोसायटी रजिस्ट्रेशन अधिनियम 1958 के अन्तर्गत पंजीकृत है जिसके संरक्षक डा प्रियशील हाडा अध्यक्ष संपत सांखला,उपाध्ययल प्रकाश किशनानी महासचिव शैलेन्द्र सिंह परमार संयुक्त सचिव अनुज शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश खीचीं सदस्य सुमन साहू व विष्णु अवतार भार्गव है। तकनीकी समिति में अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ खिलाडी विनीत लोहिया अशोक गुप्ता व अन्य विशेषज्ञ अपने अनुभव के आधार पर महत्वपूर्ण योगदान देगें व प्रत्येक मैदान पर आयोजन समिति के साथ सहायक तकनीकि विशेषज्ञ भी मोजूद रहेंगे।

अजयमेरु जन कल्याण सेवा समिति अजमेर के तत्वावधान में आयोजित होने वाली पाँच दिवसीय स्पर्धा में शहर की खेल प्रतिमाओं को अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए मंत्र प्राप्त होगा। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में बीसीसीआई टी-10 के नियम लागू होगे।

रंगीन ड्रेस में खिलाडी खेलेंगे सफेद लेदर बॉल से 7 मैदानों में।

आयोजन समिति के संरक्षक डी प्रियशील हाडा ने सोमवार को स्वामी काम्पलेक्स के बैंक्विट हॉल में आयोजित एक प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक टीम में 14 खिलाडी शामिल किए जाएगे इसके अतिरिक्त एक प्रशिक्षक एवं एक मैनेजर होगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 7100 रखा गया है जिसे एट्री फॉर्म के साथ जमा करना जरूरी होगा। आयोजन समिति की ओर से प्रत्येक टीम को रंगीन पोशाक एव मैस के दौरान अल्पाहार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता के मुकाबले सफेद लेदर बॉल से खेले जाएंगे

विजेता व उप विजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ दी जायेगी नगद राशि।

आयोजन समिति के अध्यक्ष संपत साखला बताया कि सभी टीमों को समय पर निधर्धारित मैदाने पर मैच से 1 घंटे

पहले पहुंचना जरूरी होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाठी को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं विजेता टीम को 31 हजार रुपए तथा उपविजेता टीम को 21 हजार के नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे इसके साथ ही विजेता टीमों को ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त दोनों सेमी फाइनल ३ फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच श्रेष्ठ गेंदबाज श्रेष्ठ बल्लेबाज एव श्रेष्ठ फील्डर को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। अन्य आकर्षक पुरस्कार में दिये जायेगे। किसी भी विवाद की स्थिति में आयोजन समिति का निर्णय अंतिम निर्णय लेगा साथ ही किसी प्रकार के निर्णय को न्यायालय में चुनौती देने का अधिकार नहीं होगा।

उन्होंने बताया कि मुकाबले प्रातः 7 बजे प्रारंभ होंगे। टीमों को आवंटित मैदान पर निर्धारित समय पर पहुंचना आवश्यक होगा। किसी परिस्थिति में अगर एक वार्ड में से एक से अधिक टीमों की प्रविष्टिया प्राप्त होती है तो ऐसी स्थिति में प्रतियोगिता प्रारम होने से पूर्व मैच करवा कर विजेता टीम को इसमें भाग लेने की अनुमति प्रदान की जाएगी इसके लिए वार्ड के पार्षद/जनप्रतिनिधि की सहमति आवश्यक होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम के खिलाडियों का नए परिसीमन के आधार पर वोटर कार्ड आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र अनुसार ध्यन किया जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रविष्टि फार्म रसोई स्वामी कॉम्पलेक्स व हाठा क्लिनिक, घोला भाटा से प्राप्त कर समाते है कार्य को जमा कराने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2025 तक जमा कराना होगा। अंतिम तिथि के बाद प्रविष्टिया स्वीकार नहीं की जायेगी।

सीधा प्रसारण सोशल मीडिया पर

विशेष आकर्षण में सभी मैचों का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित करने की आयोजन समिति द्वारा व्यवस्था की गई है जिससे शहरवासी एवम खेल प्रेमी घर बैठे टीवी व मोबाईल पर देखते हुये किसी भी मैच का आनंद प्राप्त कर सकेंगे साथ ही मैच स्थल पर दर्शक दिर्गा में भी बैठकर देख सकते है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *