भीलवाड़ा बार एसोसिएशन चुनाव आज: 7 पदों पर 17 उम्मीदवार, 970 वकील दोपहर 3 बजे तक करेंगे मतदान
भीलवाड़ा। जिला अभिभाषक संस्था की नई कार्यकारिणी के चुनाव आज शुक्रवार को आयोजित किए जा रहे हैं। कुल 7 पदों पर 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा, जबकि शाम 4 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। मतदान के लिए अधिवक्ताओं को आई-कार्ड लाना अनिवार्य किया गया है।
तैयारियां पूरी, समिति की कड़ी निगरानी
चुनाव अधिकारियों की समिति की देखरेख में मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उम्मीदवार सुबह से ही समर्थकों से संपर्क कर अंतिम समय तक समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।
7 पद – 17 उम्मीदवार, कई पदों पर सीधा मुकाबला
इस बार कई पदों पर सीधे दो-दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है, जबकि उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सहसचिव पद पर बहुकोणीय टक्कर देखने को मिलेगी।
उम्मीदवारों की सूची
अध्यक्ष पद – रामपाल शर्मा, उम्मेद सिंह राठौड़
उपाध्यक्ष पद – महिपाल सिंह राणावत, नवरतन कुमार जैन, नीरज पाराशर, रेखा ओझा
महासचिव – कुशल चंद, पंकज कुमार दाधीच
रेवेन्यू महासचिव – मनोहर लाल मांभी, शम्भु दास वैष्णव
कोषाध्यक्ष – रवि गोरानी, उदय लाल शर्मा
सहसचिव – आदित्य सिंह चौहान, संध्या चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी
पुस्तकालय सचिव – अभिषेक असावा, प्रताप लाल तेली
बैनर-पोस्टर पर सख्त रोक
चुनाव समिति ने निर्देश दिया है कि कोई भी प्रत्याशी बैनर या पोस्टर का उपयोग नहीं करेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर समिति कार्रवाई करेगी।