कमलेश गुर्जर ने श्रीनगर प्रधान पद पर रहते हुए आमजन को पहुचाई राहत ,अभिनन्दन कार्य्रक्रम आयोजित हुआ
अजमेर | श्रीनगर प्रधान कमलेश गुर्जर ने अपने कार्यकाल के पांच वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के सरपंचों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर माला और शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।
सरपंचों का कहना है कि प्रधान गुर्जर ने अपने पूरे कार्यकाल में पंचायत क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने सभी सरपंचों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में भी सक्रिय भूमिका निभाई।
स्थानीय कार्यकर्ताओं के अनुसार प्रधान गुर्जर ने ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता दी और उनके समाधान के लिए प्रभावी पहलें कीं। उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य संपादित हुए, जिनका सीधा लाभ आमजन को मिला।
प्रधान का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब पंचायत समिति में प्रशासक के रूप में उपखंड अधिकारी ने कार्यभार संभाल लिया है।