अजमेर मे ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत भिलावट पंचायत समिति किशनगढ-सिलोरा को 5500 रुपये रिश्वत लेते पकडा गया

अजमेर मे ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत भिलावट पंचायत समिति किशनगढ-सिलोरा को 5500 रुपये रिश्वत लेते पकडा गया
Spread the love

ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. अजमेर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री मूल सिंह ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत मिलावट, पंचायत समिति किशनगढ-सिलोरा जिला अजमेर परिवादी की पत्नि के नाम का पुश्तैनी पट्टा बनाने की एवज में परिवादी से रिश्वत राशि 5500 रूपये प्राप्त किये जो रिश्वत राशि बरामद की जाकर रंगे हाथों पकडा गया भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा बताया कि ए.सी.बी. अजमेर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि आरोपी द्वारा परिवादी की पत्नि के नाम का पुश्तैनी पट्टा बनाने की एवज में 7000 रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है दिनांक 12.01.2026 को रिश्वत की मांग का सत्यापन करवाया गया जिसमें 5500 रूपये रिश्वत दिया जाना तय हुआ जिस पर महावीर सिंह राणावत, पुलिस अधीक्षक एसीबी अजमेर रेन्ज के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी अजमेर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वन्दना भाटी के नेतृत्व में आज गीरां बेनीवाल निरीक्षक पुलिस एंव टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये गूल सिंह, ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत मिलावट को 5500 रूपये की रिश्वत लेते हुये पकडा गया है आरोपी से पूछताछ तथा अग्रिम कार्यवाही जारी है एसीबी द्वारा मामलें मे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *