बसंत पंचमी पर 15 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन, गणपति स्थापना के साथ तैयारियों का शुभारंभ

बसंत पंचमी पर 15 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन, गणपति स्थापना के साथ तैयारियों का शुभारंभ
Spread the love

भीलवाड़ा। श्री शिव बालाजी एवं रोकडिया गणेश मंदिर सेवा समिति की ओर से आगामी 23 जनवरी 2026, बसंत पंचमी के पावन अवसर पर हिंदू समाज सनातन धर्म के 15 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों के शुभारंभ के रूप में आज विधिविधान से गणपति स्थापना की गई।

सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक समरसता और सनातन एकता का अनुपम उदाहरण बनेगा। सम्मेलन में वाल्मीकि समाज, कसारा समाज, लखारा समाज, कोली समाज, कुम्हार समाज, कुमावत समाज एवं नाथ समाज के जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंधेंगे। आयोजन के दौरान साधु-संतों द्वारा नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा

  • प्रातः 9:00 बजे – बारात आगमन एवं स्वागत
  • 10:00 बजे – बिंदोली आयोजन
  • 11:00 बजे – तोरण एवं वरमाला
  • दोपहर 12:15 बजे – अभिजीत मुहूर्त में वैवाहिक फेरे
  • इसके पश्चात – सहभोज एवं विदाई समारोह

समिति ने समाज के सभी वर्गों से इस पावन आयोजन में सहभागिता कर नवदंपतियों को शुभाशीर्वाद देने की अपील की है।

Ashish Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *