जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत का यात्रा कार्यक्रम
अजमेर । जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत शनिवार 7 फरवरी को प्रातः 11 बजे रूपनगढ़ से भदून रोड़ के नाले पर पुलिया एवं साईड ड्रेन कार्य एवं टाऊन सीसी सड़क का लोकार्पण तथा कुमावत छात्रावास एवं विकास समिति रूपनगढ़ के पास सार्वजनिक खुला बरामदा के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। वे दोपहर 2 बजे अपेक्षा सिटी चाचियावास में श्री राम जानकी मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे। रावत अपराह्न 4 बजे जाटिया ग्राम पंचायत दांता में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।