प्रशासन के प्रयास बेअसर, गांवों में जारी बाल विवाह
बाल विवाह रोको बचपन बचाओ।
प्रशासन के प्रयास बेअसर, गांवों में अब भी जारी बाल विवाह की कुप्रथा।
ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं थम रहे बाल विवाह, जागरूकता अभियानों के बावजूद चुनौती बरकरार
शाहपुरा 16 फरवरी, 2026। बाल विवाह रोको, बचपन बचाओ के नारे को सरकार गांव गांव, घर घर देने के बाद भी शाहपुरा तहसील क्षेत्र में बाल विवाह थमने का नाम नहीं लेन्हे है। सरकार इस प्रथा को रोकने , यहां तक समाप्त करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रही है और प्रशासन भी इस पर सख्ती बरत रहा है, इसके बावजूद ग्रामीण अंचलों में बाल विवाह हो रहे है।
शाहपुरा के ग्रामीण क्षेत्रों में अशिक्षा और जागरूकता की कमी के कारण कई स्थानों पर आज भी नाबालिग बच्चों का विवाह कराया जा रहा है। प्रशासन समय-समय पर कार्रवाई कर बाल विवाह रुकवाने के प्रयास कर रहा है, इसके बावजूद बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर अंकुश नहीं लग पा रहाहै।
विवाह सम्पन करवाने के बाद इन दिन तहसील क्षेत्र के मंदिरों, देवालयों पर परिजन बालिका वधू व बाल वर को धोक दिलाने का सिलसिला जारी है।
