10 राज्यों में राज्यसभा की खाली सीटों पर चुनाव का ऐलान, 26 फरवरी को जारी होगा नोटिफिकेशन

10 राज्यों में राज्यसभा की खाली सीटों पर चुनाव का ऐलान, 26 फरवरी को जारी होगा नोटिफिकेशन
Spread the love

जयपुर ( प्रतीक पाराशर )|  10 राज्यों में राज्यसभा की खाली सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है. निर्वाचन आय़ोग ने 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान किया है. चुनाव के लिए 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा. 5 मार्च तक नामांकन,6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 9 मार्च तक कैंडिडेट नामांकन वापस ले सकेंगे.इसके बाद 16 मार्च को वोटिंग और शाम 5 बजे से मतगणना होगी. 

महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार में सीटें खाली हो रही है. पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा. तमिलनाडु की 6 राज्यसभा सीटों पर चुनाव कराया जाएगा. शरद पवार, रामदास अठावले, कणिमोझी, तिरुचि शिवा, राज्यसभा उपसभापति हरिवंश का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है. 20 मार्च तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख है.

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *