रघुनाथगढ़ में मनरेगा कार्यों में अनियमितता के आरोप, जांच की मांग

रघुनाथगढ़ में मनरेगा कार्यों में अनियमितता के आरोप, जांच की मांग
Spread the love


अजमेर। जिला कलक्टर को शिकायत सौंपकर ग्राम पंचायत राममालिया के रघुनाथगढ़ में संचालित मनरेगा काम में किए जा रहे फजीवाड़े की जांच कर दोषी कर्मचारियों व मेटों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। भिनाय पंचायत समिति के रघुनाथगढ़ निवासी गौरीशंकर के अनुसार 1 से 15 जनवरी तक आडा गेला की बेरी से बडला तक ग्रेवल सड़क पर पुलिया निर्माण कार्य, खसरा नंबर 121, 1162,1163, 1215 एवं 1216 कार्य एवं नया तालाब मोरी खुदाई, अडजालिया में मेडबन्दी, वृक्षारोपण, बंन्धा सागर में मिट्टी खुदाई के कामों में 300 श्रमिकों के मस्टरोल जारी किए गए हैं। करीबन एक महिने से ये काम
चल रहे हैं। आरोप है कि इन सभी कामों में मेट प्रति व्यक्ति 150 रुपए प्रति पखवाड़े के हिसाब श्रमिकों से पैसे वसूल कि जा रहे है। आरोप है कि इनमें सहायक अभियन्ता (जेटीओ) की ओर से भी भी फर्जी एमबी भरवाकर श्रमिकों का भुगतान बनाया जा रहा है। जिसमें ग्राम विकास अधिकारी एवं एलडीसी भी सहयोग कर रहे है। इसके अलावा जो लोग गांव से बाहर रहकर मजदूरी करते हैं उनके नाम से भी मनरेगा श्रमिकों में फर्जी हाजिरी भरकर राजस्व का नुकसान किया जा रहा है, जबकि ग्रामवासी काम मांग रहे है तो उनको काम प रखा नहीं जा रहा है। इन सभी साइटों एवं श्रमिकों की उपस्थिति की जांच कराई जाए।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *