मुख्य अधिशासी अधिकारी द्वारा वार्ड संख्या 4 बड़ी मंडी एवं मुकेरी मोहल्ला क्षेत्र का औचक निरीक्षण; अवैध पशु वध पर दी सख्त चेतावनी नसीराबाद।
नसीराबाद | अनिल लोहरे | छावनी परिषद नसीराबाद के मुख्य अधिशासी अधिकारी (CEO) मोहम्मद साकिब आलम द्वारा स्वच्छता और कानून व्यवस्था के दृष्टिगत वार्ड संख्या 4 बड़ी मंडी एवं मुकेरी मोहल्ला क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया।
अवैध पाड़ा पशु वध पर सख्त रुख: निरीक्षण के दौरान मुख्य अधिशासी अधिकारी ने मुकेरी मोहल्ला और आसपास के क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि क्षेत्र में अवैध पशु वध को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कड़ी कानूनी कार्यवाही की हिदायत: CEO ने मौके पर मौजूद दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को हिदायत दी कि:
मटन, चिकन या अन्य किसी भी मांस की अवैध कटाई और अवैध बिक्री पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
यदि कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित या अवैध तरीके से पशु वध (Illegal Slaughtering) में संलिप्त पाया गया,
क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखना अनिवार्य है और कचरा खुले में फेंकने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान आलम ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को भी निर्देशित किया कि वे क्षेत्र में निरंतर निगरानी रखें ताकि कोई भी अवैध गतिविधि संचालित न हो सके। इस दौरान छावनी परिषद के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे