पंचायतराज चुनाव से पूर्व ईएमएस पोर्टल पर अपलोड होगा कार्मिकों का डेटा

पंचायतराज चुनाव से पूर्व ईएमएस पोर्टल पर अपलोड होगा कार्मिकों का डेटा
Spread the love

अजमेर |
जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय प्रशासन ने सभी कार्मिकों को पंचायत राज चुनावों के पहले वोटर कार्ड में सूचनाएं भर कर नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए है। अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने बताया की निर्वाचन विभाग ने पंचायत राज चुनाव 2026 से पूर्व सभी कार्मिकों का डेटा ईएमएस पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। उसी के अनुसार सभी कार्मिकों को अपने अपने नाम, पदनाम, वर्तमान एवं स्थायी निवास का विधानसभा क्षेत्र, ईपीआईसी नम्बर, मतदान एवं भाग क्रम संख्या की जानकारी फोरमेट में भर कर शीघ्र ही नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए गए है। जिससे निर्वाचन विभाग डेटा को इकजाई कर सके।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *