महर्षि गौतम जयंती 19 को

महर्षि गौतम जयंती 19 को
Spread the love

प्रतिभाओं का होगा सम्मान।

 शाहपुरा 7 मार्च, 2026। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की बैठक संरक्षक रमेश चंद्र गालरिया के मुख्य आतिथ्य एवं समाज अध्यक्ष द्वारका प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में कलिंजरी गेट गौतम छात्रावास में आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित समाज बंधुओं ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।  

   अविनाश शर्मा ने बताया कि 19 मार्च को न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम की जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान गाजेबाजो के साथ छात्रावास से नगर के मुख्य मार्गो से महर्षि गौतम की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

इस दौरान विविध धार्मिक कार्यक्रमों के साथ अनुष्ठान के तहत हवन आहुत किया जाएगा। समाज, परिवार, देश दुनिया की खुशहाली की कामना को लेकर इक्कीस जोड़े हवन में आहुतियां प्रदान देंगे। समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं वृद्धजनों का भी सम्मान किया जाएगा।

प्रतियोगिताये और फागोत्सव 15 मार्च को: वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियकांत शर्मा ने बताया कि आगामी 15 मार्च को गौतम महिला मंडल के तत्वावधान में रंगोली, मेहंदी, एकल गायन, नृत्य, चेयर रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताये आयोजित की जाएगी और राजा बाबू एंड पार्टी के तत्वावधान में फाग महोत्सव मनाया जाएगा। एडवोकेट अनिल शर्मा ने बताया कि गौतम जयंती के आयोजन को भव्य रूप प्रदान करने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया। बैठक में नन्दकिशोर शर्मा, सुधीर शर्मा, राजेश व्यास, पवन कुमार शर्मा, अविनाश शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, महेश शर्मा, केशव सपूत आदि उपस्थित थे। मंच संचालन सचिव मुकेश कुमार श्रोत्रिय ने कि

या। 

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *