शाहपुरा जिला बहाली कि मांग, हस्ताक्षर अभियान चलाया

शाहपुरा जिला बहाली कि मांग, हस्ताक्षर अभियान चलाया
Spread the love

आस्था के संगम में एक जुट हुआ शाहपुरा।

फूलडोल मेले में गूंजी शाहपुरा जिला बहाली की मांग। 

हताक्षर अभियान में उमड़े लोग।

पेयजल सेवा के साथ जिला बहाली का लिया संकल्प

शाहपुरा 7 मार्च, 2026। भक्ति और आस्था के संगम के साथ अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के प्रसिद्ध फूलडोल मेले में जिला बहाली का जज्बा क्षेत्र के लोगों में देखने को मिल रहा है। शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति के तत्वाधान में मेले परिसर में जिला बहाली को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। 

समिति के महासचिव कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि गत वर्ष 34 हजार 050 लोगों ने हस्ताक्षर कर सरकार तक अपनी भावनाएँ पहुँचाई थीं। इस बार भी यह अभियान जोर-शोर से जारी है। मेले में समिति के बैनर तले सेल्फी पॉइंट लगाया गया जिसमें युवाओं, महिलाओं और छात्र-छात्राओं सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा कर जिला बहाली का संदेश दिया जा रहा है। 

पेयजल सेवा के साथ जिला बहाली का लिया संकल्प: इस दौरान समिति के सदस्यों ने मानव सेवा के तहत मेले में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की भी व्यवस्था की। जिसमें संघर्ष समिति के संरक्षक सत्यनारायण पाठक अजय मेहता अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा संयोजक रामप्रसाद जाट महासचिव कमलेश मुंडेतिया सह संयोजक सूर्य प्रकाश ओझा कोषाध्यक्ष उदय लाल बेरवा से कोषाध्यक्ष प्रवीण पारीक सहसचिव नूर मोहम्मद रंगरेज उर्फ छोटू धनराज जीनगर मदनलाल कंडारा दुर्गा लाल जोशी किशन लाल रेगर रामप्रसाद सेन दिनेश चंद्र गौड़ साक्षी श्रीवास्तव कार्तिक दाधीच कई पदाधिकारी एवं सदस्य निरंतर पेयजल एवं हस्ताक्षर अभियान में सहयोग कर रहे है। 

आचार्य से लेंगे आशीर्वाद: समिति अध्यक्ष दुर्गालाल राजौरा ने बताया कि 8 मार्च को सायं 8 बजे रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश आचार्य रामदयाल से जिला बहाली के लिए संघर्ष समिति के प्रतिनिधि आशीर्वाद लेंगे।  

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *