बोराडा मण्डल के संयुक्त प्रशिक्षण वर्ग एवं संगठनात्मक बैठक के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी*

बोराडा मण्डल के संयुक्त प्रशिक्षण वर्ग एवं संगठनात्मक बैठक के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी*
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला है : केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी*

*किशनगढ़ विधानसभा के अराई में आयोजित अराई और बोराडा मण्डल के संयुक्त प्रशिक्षण वर्ग एवं संगठनात्मक बैठक के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी*

*किशनगढ़ (अजमेर), 4 अप्रैल 2026*

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा स्थानीय अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने शनिवार को संसदीय क्षेत्र अजमेर के किशनगढ़ विधानसभा अंतर्गत अराई में आयोजित अराई एवं बोराडा मण्डल के संयुक्त प्रशिक्षण वर्ग एवं संगठनात्मक बैठक के समापन कार्यक्रम में भाग लिया।

यह दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें संगठन की मजबूती, कार्यपद्धति की स्पष्टता एवं जनसेवा के संकल्प को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाते हैं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए सेवा, समर्पण और सुशासन के मूल मंत्र पर कार्य करें।

*कार्यकर्ता एकजुट होकर बनाएं संगठन को मजबूत* : केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, प्रतिबद्धता और अनुशासन ही पार्टी की वास्तविक ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने अंत में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को दोहराते हुए सभी कार्यकर्ताओं से राष्ट्र सेवा में निरंतर जुटे रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *