भारतीय जनता पार्टी अजमेर जिला शहर ने पार्टी के 46 में स्थापना दिवस 6 अप्रैल 2006 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की – जिला अध्यक्ष रमेश सोनी

भारतीय जनता पार्टी अजमेर जिला शहर ने पार्टी के 46 में स्थापना दिवस 6 अप्रैल 2006 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की – जिला अध्यक्ष रमेश सोनी
Spread the love

: भाजपा अजमेर शहर जिला बैठक आयोजित की गई

भारतीय जनता पार्टी अजमेर जिला शहर ने आज पार्टी के 46 में स्थापना दिवस 6 अप्रैल 2006 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक में शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी की अध्यक्षता में सभी मंडल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारीयो ने सहभागिता की। भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया कि स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने के लिए विस्तृत योजना तैयार की गई 6 अप्रैल को सभी बुथो पर पार्टी का झंडा फहराया जाएगा । मां भारती की विभिन्न जगहों पर आरती होगी, तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उद्बोधन को लाइव प्रसारित किया जाएगा । सभी पार्टी कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा लहरएंगे एवं स्वच्छता अभियान चलाएंगे ।पार्टी की मुख्य थीम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण आधारित कार्यक्रमों को लेकर पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में आमजन को पार्टी की रीति नीति के बारे में विस्तार से बताएंगे । जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर ‘नेशन फर्स्ट’ का संदेश पहुंचाएं और पार्टी की रीति नीति के बारे में आम जन से चर्चा करें जिला महामंत्री राजेश शर्मा ने बताया कि 1980 स्थापित में भाजपा जनसंघ से प्रारंभ कर लोकसभा में बहुमत हासिल किया और आज हम 46 में स्थापना दिवस पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हुए हैं। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पार्टी का मुख्य उद्देश्य रहा है, और हमारी पार्टी ने राम मंदिर अनुच्छेद 370 हटाने जैसे संकल्प भी पूरे किए । जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया की सेवा बस्ती के तहत हर मंडल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा 7 से 12 अप्रैल तक एवं सभी मंडलों पर अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठिका आयोजन किया जाएगा 19 अप्रैल तक इसमें जिला संयोजक डॉक्टर प्रिया शील हाड़ा , शीला बेरवा एवं सुभाष जाटव होंगे 13 अप्रैल को अंबेडकर सर्किल की सफाई एवं दीपदान एवं सजावट की जाएगी कमेटी में हेमंत सुनारीवाल ,भवानी जेदीया, अनिल नरवाल एवं रविंद्र चौहान होंगे, जिला स्तर पर सजावट एवं मिष्ठान वितरण कमेटी में हेमंत सांखला, सुभाष जाटव एवं दिनेश खंडेलवाल होंगे। आर्य मडल में मोहन लालवानी, आदर्श मडल में रविंद्र जादौन, झलकारी बाई मंडल हेमंत सांखला, बजरंग मंडल राजेश शर्मा, दाहीर सेन मंडल सतीश बंसल, दीनदयाल मंडल योगेश शर्मा, पृथ्वीराज मंडल राजकुमार लालवानी, किशनगढ़ कृष्ण गोपाल दरगड, मदनगंज मंडल दिनेश सिंह राठौर, अराई मंडल किशन बांग बोराडा मंडल पंकज पहाड़िया ,सुरसरा वेद प्रकाश दाधीच, सिलोरा मंडल सीमा अखावत उपस्थित रहेंगे। जिला महामंत्री राजेश घाटे ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया बैठक में वेद प्रकाश दाधीच,हेमंत सांखला, चंद्रेश सांखला ,अंकित गुर्जर, विक्रम सिंह, सुनील जैन, रचित कच्छावा दिनेश खंडेलवाल सागर जमनी दीपक शर्मा नीरज पारीक आदि उपस्थित थे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *